Daily Horoscope
✕

भाजपा के निशाने पर बनारस के डीएम

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 7 मई 2014 (18:56 IST)
FILE
नई दिल्ली। वाराणसी शहर में नरेन्द्र मोदी को 8 मई को बेनियाबाग में सभा करने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा ने वहां के निर्वाचन अधिकारी को अत्यधिक पक्षपाती और प्रचार में बाधा बताते हुए चुनाव आयोग से उन्हें तुरंत हटाने की बुधवार को मांग की।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने इस संबंध में चुनाव आयोग को बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव इतने अधिक पक्षपाती हैं कि अगर वे अपने पद पर बने रहे तो इस संसदीय क्षेत्र में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराना संभव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि वे (यादव) अत्यधिक पक्षपाती एवं प्रचार में बाधा हैं। आयोग से आग्रह है कि वह मामले की जांच कराए और उन्हें ऐसे निर्वाचन अधिकारी से बदले जो आयोग की निगाह में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र हो।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी मोदी की गुरुवार को शहर के बेनियाबाग और रोहनिया में चुनावी सभाएं होनी थीं लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने ‘सुरक्षा’ तथा ‘बेनियाबाग के पहले से बुक होने’ के नाम पर वहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को सभा की अनुमति नहीं दी।

जेटली ने अपनी शिकायत में आयोग से कहा कि यादव के इस तर्क में कोई दम नहीं है कि बेनियाबाग को ‘किसी एनजीओ के किसी खान’ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पहले ही बुक करा लिया है इसलिए उसे मोदी की सभा के लिए नहीं दिया जा सकता है।

भाजपा नेता ने इसे हास्यास्पद बताने के साथ दावा किया कि इस मिस्टर खान ने वह स्थल बुक कराने के लिए कोई रकम जमा नहीं कराई है, जो नियमानुसार जरूरी है। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उसके आवेदन पर लिख दिया कि वे खान को रकम जमा कराने से छूट देते हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी