Daily Horoscope
✕

गुजरात मॉडल पर मोदी की सोनिया को चुनौती

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (08:11 IST)
FILE
वडोदरा। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर गुजरात के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उन्हें इस पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी।

मोदी ने यहां कहा कि यदि झूठ बोलना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है तो चुनाव आयोग को कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने एक जनसभा कहा कि मैडम सोनिया ने गुजरात और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, मैं उन्हें इस पर खुली बहस की चुनौती देता हूं।

मोदी ने कहा ‍कि मैडम सोनिया ने कहा है कि गुजरात में बीच में पढ़ाई छोड़ देने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत देश में सबसे अधिक है जो सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तब कक्षा पहली से पांचवीं के बीच यह प्रतिशत 21 था जो घटकर अब दो फीसदी रह गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि कुपोषण के मामले पर सोनिया लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषण देश के अन्य हिस्सों में भी है। गुजरात ने इस समस्या से निजात के लिए महती काम किया है और कैग ने भी हमारे काम की सराहना की है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी