Hanuman Chalisa
✕

ओबामा को भी मोदी मंजूर!

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 13 मई 2014 (09:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत में नई सरकार के गठन को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने का निश्चय दोहराया है।
FILE

ओबामा ने एक बयान में कहा कि चुनाव के परिणामों की घोषणा होने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तथा आने वाले वषरें को परिवर्तनकारी बनाने की खातिर भारत के नए प्रशासन के साथ मिल कर काम करने के लिए हम उत्सुक हैं।

उल्लेखनीय है कि मतदान समाप्त होने के बाद कई एग्जिट पोल जारी किए गए जिससे संकेत मिलता है कि भाजपा की अगुवाई में राजग सरकार बनाएगा क्योंकि 16 मई को परिणामों की घोषणा होने पर पार्टी के, अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अकेले सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने की संभावना है।

पिछले एक दशक में देश पर शासन करने वाली कांग्रेस को करीब 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस साल के शुरू में ही घोषणा कर चुके हैं कि वह तीसरा कार्यकाल नहीं चाहेंगे।

भारत में सफल चुनाव पर क्या बोले ओबामा... अगले पन्ने पर...


भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को समाप्त हुआ है और सफल चुनाव के लिए ओबामा ने भारत की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव संपन्न होने पर मैं भारत की जनता को बधाई देता हूं। भारत ने इतिहास में सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव संपन्न कर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है... यह विविधता और स्वतंत्रता के हमारे साझा मूल्यों का जीवंत प्रदर्शन है।

संसद के करीब 543 सदस्यों को चुनने के लिए 50 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और निर्वाचित संसद सदस्य नए प्रधानमंत्री का चयन करेंगे।

ओबामा ने अपने बयान में कहा कि पिछले दशकों के दौरान दोनों देशों के बीच पार्टी लाइन से हट कर मजबूत मित्रता विकसित हुई है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच पिछले दो दशकों के दौरान मजबूत मित्रता और व्यापक भागीदारी विकसित हुई है जिससे हमारे नागरिक और अधिक सुरक्षित तथा समृद्ध हुए हैं। इसके कारण, वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए मिलजुलकर काम करने की हमारी क्षमता भी बढ़ी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या है शेयर बाजार का हाल?

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था