Daily Horoscope
✕

आईफा में भी 'अबकी बार, मोदी सरकार'

Written By WD
Updated: बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (12:48 IST)
टैम्पा बे, फ्लोरिडा। यहां पिछले शनिवार को आयोजित आईफा अवार्ड समारोह में हिंदी फिल्म जगत के सितारों की एक झलक देखने पहुंचे अनिवासी भारतीय दर्शकों पर भी देश में हो रहे लोकसभा चुनाव का पारा चढ़ा नजर आया। चार घंटे से ‍अधिक कार्यक्रम के दौरान कई बार बीच में 'अबकी बार, मोदी सरकार' का नारा खूब लगा।

15 वें आइफा अवार्ड समारोह में शनिवार को आए कुछ भारतीय मूल के नागरिकों ने कहा कि वे देश में चल रहे लोकसभा चुनाव पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि अब भारत में भी बदलाव का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

यहां पिछले 26 वर्षों से रह रहीं वसुधा पटेल का मानना है कि 'अब समय आ गया है कि भारत में बदलाव हो। हमने कांग्रेस को 10 साल दिए और अब हम बदलाव चाहते हैं। हम चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। मुझे आशा है कि कम से कम इस बार तो हमें बदलाव देखने को मिलेगा।'

क्या हैं नरेन्द्र मोदी से लोगों को उम्मीदें... पढ़ें अगले पेज पर...


अपने परिवार के साथ यहां 10 वर्षों से रह रहे एक अन्य अन‍िवासी भारतीय दर्शक ने भी कुछ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उनका भी कहना था, 'हमने कांग्रेस को 10 साल दिए, लेकिन हमें देश में कहीं भी विकास नहीं दिखा। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त हो जाएगा।'

देश में 16वीं लोकसभा के लिए नौ चरणों में मतदान कराया जा रहा है। अब तीन चरणों का मतदान बाकी है। 12 मई को आखिरी चरण का मतदान होगा तथा 16 मई को मतगणना होगी।

गुजरात से यहां पिछले 35 वर्षों से रह रही एक अनिवासी भारतीय महिला का कहना है कि 'गुजरात में हुआ विकास मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के बारे में बहुत कुछ कहता है। यदि वह सत्ता पाने में सफल होते हैं, तो मेरे खयाल से वह देश में परिवर्तन लाने में सक्षम होंगे। वे प्रधानमंत्री पद के हकदार हैं और अब हमें चुनाव नतीजों का इंतजार है।'
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के सान्निध्य में हुआ प्रकृति दर्शन