dharma sangrah
✕

अमित शाह बोले, सुनामी में बदलेगी मोदी लहर...

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 19 अप्रैल 2014 (18:19 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान के प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा ‍िकया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल के वाराणसी में नामांकन दाखिल करते ही मोदी लहर सुनामी में बदल जाएगी।
FILE

अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर आरोपों का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि उनके आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। भाजपा उनके सभी आरोपों को खारिज करती है।

साथ ही शाह ने वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के राइफल मुद्दे पर कहा कि राय एक-47 राइफल की ट्रेडिंग में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शुचिता की बात करने वाली कांग्रेस को क्‍या वाराणसी से एक भी साफ सुथरा कांग्रेसी कैंडिडेट नहीं मिला कि उन्‍हें अजय राय को मैदान में लाना पड़ा।

शाह ने मांग की है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को इस बारे में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। आज लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि दोनों चरणों के चुनाव में भाजपा 21 में से 18 सीटें जीत रही है। शाह ने कहा कि पिछले 10 साल से देश ठगा सा महसूस कर रहा है। भ्रष्‍टाचार, महंगाई, आंतरिक सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा पर जवाब देने के बजाए कांग्रेस के शीर्ष नेता निजी आरोपों पर ध्‍यान दे रहे हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा