Daily Horoscope
✕

अब बनारस में डटेंगे नरेन्द्र मोदी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 2 मई 2014 (13:58 IST)
वाराणसी। समूचे देश में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के बाद वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी पांच मई से शहर में डेरा डालेंगे और खुद चुनाव की बागडोर संभालेंगे। भाजपा के चुनाव कार्यालय की चौथी मंजिल, जिसमें पार्टी के प्रचार का वार रूम भी है, में मोदी अपना डेरा जमाएंगे। वह पांच मई को आकर मतदान के दिन 12 मई तक वाराणसी में ही रहेंगे।
FILE

गुजरात पुलिस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्‍स (एनएसजी) ने शहर के छावनी क्षेत्र में एक मकान किराए पर लेने का फैसला किया है। हालांकि इससे पहले तय किया गया था कि वे सिगरा इलाके में पार्टी कार्यालय की इमारत की चौथी मंजिल में रहेंगे या फिर उनके लिए रवींद्रपुरी कॉलोनी में एक अपार्टमेंट को चुना था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इन दोनों ही स्थानों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ये क्षेत्र मोदी की सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं हैं। अब छावनी में एक मकान को किराए पर लिया जाएगा।

छावनी कार्यालय के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर कहा था कि शहर में पहले जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आए थे तो वे भी इसी मकान में ठहरे थे। डेली मेल ऑन लाइन में छपे एक लेख में कहा गया है कि 'मोदी के सुरक्षाकर्मियों के साथ विस्तृत विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि वे छावनी के ही मकान में रहेंगे। लेकिन इस मामले में भी अंतिम निर्णय गुजरात के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल लेगा।'

सूत्रों का कहना है कि मोदी चार मई को वाराणसी के आसपास तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वे बाबतपुर हवाई अड्‍डे पर पहुंचेंगे और वहां से भदोही जाएंगे जहां वे अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। बाद में उनकी दूसरी रैली इलाहाबाद में होगी और इसके बाद तीसरी रैली फूलपुर में होगी जिसको संबोधित करने के बाद वे दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना