FILE |
क्या हम इन 'अच्छे दिनों' के लिए मोदी का इंतजार कर रहे हैं... पढ़ें अगले पेज पर...
यदि अच्छे दिन लाना है तो... पढ़ें अगले पेज पर....
इसमें कोई शक नहीं कि नरेन्द्र मोदी को लेकर पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। हों भी क्यों नहीं। मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान देशवासियों के लिए उम्मीदों का आसमान जो खड़ा कर दिया।
उन्होंने गुजरात का विकास मॉडल सामने रखकर लोगों को सपने दिखाए। उन्होंने महंगाई घटाने के लिए लोगों को उम्मीदें दीं, बनारस में उन्होंने गंगा को साबरमती से भी उजला बनाने का संकल्प जताया, वहां के बुनकरों का जीवन एक साल में बदलने का दावा किया... और भी न जाने क्या क्या।
लेकिन, छोटी-छोटी बातें यदि नरेन्द्र मोदी के आने से ठीक होती हैं तो भी इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि ये तो इनके बिना भी हो सकती हैं। ज्यादा अच्छा हो कि इन छोटी चीजों को हम ठीक करें और नरेन्द्र मोदी के लिए कुछ बड़े काम छोड़ें, जिससे वे देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकें। तभी हम सही अर्थों में कह पाएंगे- 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।