Daily Horoscope
✕

संजय धोत्रे : प्रोफाइल

Written By WD
Updated: मंगलवार, 4 मार्च 2014 (15:18 IST)
FILE
महाराष्‍ट्र के अकोला क्षेत्र के वर्तमान सांसद संजय धोत्रे का जन्‍म 26 फरवरी 1959 को अकोला में हुआ था। धोत्रे महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्‍होंने अमरावती इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

राजनीति में आने से पहले धोत्रे अकोला इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। उन्‍हें कृषि के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए स्‍व. वसंतराव पुरस्‍कार प्राप्‍त हो चुका है। वे अकोला इंजीनियर्स एसोशिएशन के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे महाराष्‍ट्र बीज संगठन के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं और डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्‍वविद्यालय के सदस्‍य भी रह चुके हैं।

धोत्रे का राजनीतिक जीवन 1999 के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के साथ प्रारंभ हुआ। इस चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में विजयी रहे। 2004 में उन्‍हें लोकसभा के लिए चुना गया। इस कार्यकाल में उन्‍होंने सूचना तकनीकी समिति के सदस्‍य के तौर पर कार्य किया। 2009 के लोकसभा चुनाव में धोत्रे दोबारा निर्वाचित हुए और 31 अगस्‍त 2009 के बाद से ग्रामीण विकास समिति के सदस्‍य के रूप में कार्य कर रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में संजय अकोला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना