sundarkand

राजमोहन गांधी

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 मार्च 2014 (15:49 IST)
FILE
महात्मा गांधी के पोते और आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य राजमोहन गांधी का जन्‍म 1935 में हुआ था। वे गांधीजी के सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी के पुत्र हैं।

राजमोहन की पत्‍नी का नाम उषा गांधी हैं। उनके पुत्र का नाम देवदत्‍त व पुत्री का नाम सुप्रिया है। राजमोहन अमेरिका की इलिनॉइस यूनिवर्सिटी में दक्षिण एशिया और मध्‍य-पूर्वी अध्‍ययन केंद्र में रिसर्च प्रोफेसर हैं।

उनकी कई पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें विशेष रूप से दक्षिण एशिया के इतिहास और सामाजिक गतिविधियों के विषय हैं। 1990 में उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवाधिकार आयोग के जेनेवा सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। राजमोहन 1990 से 1992 तक राज्‍यसभा के सदस्‍य रह चुके हैं।

1989 में उन्‍होंने राजीव गांधी के विरुद्ध अमेठी से चुनाव लड़ा, पंरतु विफल रहे। 21 फरवरी 2014 को उन्‍होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया और लोकसभा चुनाव 2014 में वे पूर्वी दिल्‍ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार