Daily Horoscope
✕

नवीन पटनायक : प्रोफाइल

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2014 (17:54 IST)
FILE
उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री, उड़ीसा के बीजू जनता दल संस्‍थापक और दिग्‍गज नेता नवीन पटनायक पूर्व मुख्‍यमंत्री व जाने माने नेता बीजू पटनायक के पुत्र हैं।

पटनायक का जन्‍म 16 अक्‍टूबर को 1946 को कटक में हुआ था। उन्‍होंने दिल्‍ली के किरोडीमल कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है।

पटनायक प्रारंभ में तो राजनीति में आने के इच्‍छुक नहीं थे और उन्‍होंने एक लेखक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पिता की मृत्‍यु के बाद वह जनता दल में शामिल हो गए। 11वीं लोकसभा में उन्‍होंने उड़ीसा के अस्‍का क्षेत्र से जीत दर्ज की और संसद की ग्रंथालय समिति, वाणिज्‍य संबंधी स्‍थायी समिति और इस्‍पात और खदान संबंधित मंत्रालय के सदस्‍य चुने गए।

आगे चलकर उन्‍होंने एक क्षेत्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की जिसका नाम उनके पिता बीजू पटनायक के नाम पर 'बीजू जनता दल' रखा गया। 1999, 2004 और 2009 के विधानसभा चुनावों में जीतकर पिछली तीन बार से वे राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं।

2007-2008 में हुए ईसाई विरोधी दंगों के चलते बीजू जनता दल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और इसके चलते पटनायक ने एनडीए सरकार से अपने गठबंधन को समाप्‍त कर दिया। वर्तमान समय में पटनायक राज्‍य में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनकी छवि एक ईमानदार मुख्‍यमंत्री की है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह