Daily Horoscope
✕

दिलीप गांधी : प्रोफाइल

Written By WD
Published: सोमवार, 3 मार्च 2014 (17:47 IST)
FILE
महाराष्‍ट्र के अहमदनगर क्षेत्र के वर्तमान सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता दिलीप गांधी का जन्‍म 9 मई 1951 को पुणे में हुआ था। दिलीप गांधी ने पुणे से सीनियर सेकंडरी तक शिक्षा प्राप्‍त की है।

दिलीप ने युवावस्‍था में अहमदनगर म्‍युनिसिपल काउंसिल में बतौर परामर्शदाता कार्य किया और आगे चलकर वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर नगरपालिका संबंधी कार्यों से जुड़ गए। वे अहमदनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी की अहमदनगर इकाई के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। 1985 से 1999 तक उन्‍होंने अहमदनगर की नगरपालिका के उपाध्‍यक्ष के तौर पर कार्य किया।

1999 में पहली बार उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। इस कार्यकाल में 2000 से 2004 तक वे ग्रामीण विकास समिति और 2000 से 2003 तक वित्‍त मंत्रालय की परामर्शदाता समिति के सदस्‍य रहे। 2009 में वे दूसरी बार लोकसभा सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुए।

31 अगस्‍त 2009 से वे पेट्रोल और प्राकृतिक गैस समिति एवं नागरिक उड्डयन की परामर्शदाता समिति के सदस्‍य के रूप में कार्य कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में एक बार फिर वे भाजपा प्रत्‍याशी के रूप से अहमदनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला