Daily Horoscope
✕

चंद्रबाबू नायडू

Written By WD
Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2014 (14:17 IST)
FILE
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्‍म चित्‍तूर जिले के नरवरीपल्‍ली गांव में 20 अप्रैल सन् 1950 को हुआ।

9 वीं कक्षा तक की शिक्षा चन्द्रगिरि शासकीय विद्यालय से प्राप्‍त कर नायडू ने उच्‍च शिक्षा के लिए तिरुपति का रुख किया और आगे चलकर श्री वेंकटेश्‍वर विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर किया।

युवावस्‍था में ही उन्‍होंने राजनीति में क़दम रख दिया था, उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 'पुलिचेरला यूथ कांग्रेस' के प्रेसीडेंट के तौर पर हुई। चंद्रबाबू नायडू भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के नज़दीकी लोगों में से एक थे।

नायडू को पहली बार 1978 में कांग्रेस की ओर से टिकट मिला और इसके बाद वे मात्र 28 वर्ष की आयु में राज्‍य मंत्री बने थे, वे राज्‍य के तकनीकी शिक्षा और सिनेमेटोग्राफी मंत्री के पद पर आसीन हुए थे। इस दौरान उन्‍होंने तमिल फ़िल्‍मों के सुपरस्‍टार नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) की बेटी से विवाह किया लि‍हाज़ा उनकी एनटीआर से काफ़ी घनिष्‍ठता थी।

कुछ समय बाद एनटीआर ने एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा की जिसे तेलुगुदेशम पार्टी नाम दिया गया। एनटीआर ने नायडू के समक्ष तेदपा में शामिल होने का प्रस्‍ताव रखा, लेकिन नायडू ने कांग्रेस की ओर से चंद्रगिरि क्षेत्र से चुनाव लड़ा, चुनावों में तेदपा आश्‍चर्यजनक रूप से विजयी रही, यह पहली बार था जब आंध्रप्रदेश में कांग्रेस ने मात का स्‍वाद चखा था।

इस हार के बाद सन् 1983 में नायडू तेदेपा में शामिल हो गए। सन् 1985 में वह तेदेपा के सेक्रेटरी बन गए। नायडू के नेतृत्‍व में सन् 1996 के लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 42 में से 29 सीटें हासिल कीं और 1999 के विधानसभा चुनावों में 294 में से 185 सीटें हासिल की।

2004 के विधानसभा चुनाव में तेदेपा को शिकस्‍त का सामना करना पड़ा और नायडू मुख्‍यमंत्री के पद से पदच्‍युत हो गए। सन् 2009 के लोकसभा चुनावों में तेदेपा को दोबारा हार का सामना करना पड़ा, इस दौरान पार्टी विधानसभा चुनावों में भी कुछ ख़ास नहीं पाई।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा