dharma sangrah
✕

गोपीनाथ मुंडे : प्रोफाइल

Written By WD
Updated: मंगलवार, 4 मार्च 2014 (14:44 IST)
FILE
महाराष्‍ट्र के बीड के वर्तमान सांसद गोपीनाथ मुंडे का जन्‍म 12 दिसंबर 1949 को महाराष्‍ट्र के बीड जिले के नथरा गांव में हुआ था। मुंडे ने पुणे यूनिवर्सिटी, महाराष्‍ट्र से वाणिज्‍य में स्‍नातक किया है।

गोपीनाथ मुंडे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। 1980 से 2009 के मध्‍य गोपीनाथ मुंडे पांच बार महाराष्‍ट्र विधानसभा के सदस्‍य रह चुके हैं। 1995 से 2009 तक वे महाराष्‍ट्र विधानसभा में सहायक मुख्‍यमंत्री रहे।

2009 में वे लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए। इस कार्यकाल में उन्‍हें 29 जून 2009 को उन्‍हें व्‍यवसाय परामर्शदाता समिति का सदस्‍य बनाया गया, 6 अगस्‍त 2009 को लोक लेखांकन समिति का सदस्‍य बनाया गया।

31 अगस्‍त 2009 से वे वित्‍तीय समिति के सदस्‍य घोषित किए गए। 16 सितंबर 2009 को मुंडे को गृह मंत्रालय की परामर्शदाता समिति का सदस्‍य बनाया गया। 6 जनवरी 2010 को उन्‍होंने लोक लेखांकन समिति के अध्‍यक्ष का पदभार संभाला।

7 मई 2010 के बाद से वे रसायन और उर्वरक समिति के अध्‍यक्ष भी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में वे भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में बीड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC