dharma sangrah
✕

के. चंद्रशेखर राव : प्रोफाइल

Written By WD
Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2014 (16:03 IST)
FILE
कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख हैं और अलग तेलंगाना राष्ट्र आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म 17 फरवरी 1954 को आंध्रप्रदेश के मेदक जिले के चिंतामदका ग्राम में हुआ।

उनका विवाह शोभा से हुआ, जिससे उन्हें दो संतान हुईं। एक बेटा, जिसका नाम के.टी. रामाराव है, जो विधानसभा के सदस्य हैं। एक बेटी है कल्वाकुंतला कविता, जो सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

प्रारंभिक शिक्षा आंध्रप्रदेश में ही हुई और उन्‍होंने हैदराबाद के उस्‍मानिया विश्‍वविद्यालय से तेलुगू साहित्य में स्‍नातकोत्‍तर की उपाधि प्राप्‍त की। 1970 में चंद्रशेखर ने अपने कॉलेज व विश्‍वविद्यालय की पढ़ाई के दौरान ही राजनीति की शुरुआत की।

राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से पहले वे एक रोजगार सलाहकार थे और कामगारों को खाड़ी देशों में भेजते थे। 1985 में तेलुगुदेशम पार्टी में शामिल हुए के.चंद्रशेखर राव विधायक चुने गए। 1987 से 88 तक वे आंध्रप्रदेश में राज्यमंत्री रहे।

1992 से 93 तक वे लोक उपक्रम समिति के अध्यक्ष रहे। 1997 से 99 तक वे केंद्रीय मंत्री रहे। 1999 से 2001 तक आंध्रप्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष रहे। तेलंगाना राष्ट्र समिति के गठन से पहले वे तेलुगुदेशम पार्टी के सदस्य थे। अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण की मांग करते हुए उन्होंने तेलुगूदेशम पार्टी छोड़ दी।

तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 2004 में कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा और 5 सीटें जीतीं। 2004 से 06 तक उन्होंने केंद्रीय श्रम और नियोजन मंत्री के पद पर कार्य किया। 2006 में उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और फिर हुए चुनावों में भारी बहुमत से सांसद चुने गए।

2008 में उन्होंने अपने 3 सांसदों और 16 विधायकों के साथ फिर इस्तीफा दिया और अगली बार पुन: सांसद चुने गए। जून 2009 तक वे यूपीए सरकार में थे, लेकिन अलग तेलंगाना राष्ट्र पर यूपीए के नकारात्मक रवैए के कारण उन्होंने यूपीए को छोड़ देना ही ठीक समझा।

केसीआर की मुख्य मांग अलग तेलंगाना राजय का निर्माण है, जिसे लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की भी घोषणा की थी। इसके के चलते उन्हें करीमनगर से गिरफ्तार भी किया गया था। इस बीच रायल तेलंगाना की मांग सामने आने पर उन्होंने कहा कि उक्त मांग हमारी मांग के पूरी तरह खिलाफ है।

हमने मौजूदा आंध्र प्रदेश के सिर्फ 10 जिलों वाले एक अलग तेलंगाना राज्य की मांग की थी, जिसकी राजधानी हैदराबाद हो और हैदराबाद पर किसी तरह की पाबंदी न हो। 15वीं लोकसभा के सदस्य के.चंद्रशेखर राव आंध्रप्रदेश के करीमनगर लोकसभा क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्र में भी वे श्रम और नियोजन मंत्री रह चुके हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

इंदौर में सजा संस्कृति और स्वाद का मेला: मराठी 'जत्रा' में उमड़ी भारी भीड़

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में चमका बाजार, सेंसेक्स में 1335 अंकों की बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल