Daily Horoscope
✕

कपिल देव 'आप' से जुड़ेंगे..!

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014 (13:22 IST)
FILE
नई दिल्ली। मीडिया में आ रही खबर यदि सही तो जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान गेंदबाज कपिल देव आम आदमी पार्टी से जुड़कर अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि कपिल की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कपिल जल्द ही 'आप' में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का मानना है कि कपिल को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है कि उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा या फिर कपिल चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं।

बताया जाता है कि कपिल देव के अलावा पूर्व क्रिकेटर बिशनसिंह बेदी, पूर्व सीएजी विनोद राय और पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी भी आप में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि कपिल देव चुनाव लड़ने के लिए राजी हो जाते हैं उन्हें हरियाणा या दिल्ली की किसी सीट से उतारा जा सकता है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी