dharma sangrah
✕

'आप' के हो जाएंगे मुगालते साफ!

Written By WD
Updated: मंगलवार, 13 मई 2014 (12:00 IST)
FILE
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी 5 सीटों के भीतर सिमट जाएगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने भी नहीं। मगर एक्जिट पोल की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सर्वे के मुताबिक आप को 4 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने जा रहीं।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ समय के भीतर ही आप का जादू आम आदमी के सिर से उतर गया। पहले ही चुनाव में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें हासिल कर आश्चर्यजनक प्रदर्शन करने वाली आप पूरे देश में इतनी कम सीटों पर सिमटेगी, इसका किसी को भी अनुमान नहीं था। बनारस में तो यह भी अनुमान हैं कि कहीं केजरीवाल अपनी जमानत ही न गंवा बैठें।

हालांकि इसके पीछे की हकीकत अरविन्द केजरीवाल भी जानते हैं और वे कुछ-कुछ स्वीकार भी कर चुके हैं कि दिल्ली की सत्ता छोड़ने का उनका फैसला पूरी तरह गलत था। दरअसल, उन्हें मुगालते हो गए थे कि वे इसी तरह का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में दोहरा देंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

यदि वे दिल्ली में मिले मौके का सही इस्तेमाल करते तो संभव है परिणाम कुछ और ही होता। आम आदमी पार्टी 'पूरी के लिए आधी' भी खो बैठी। ...और यह भी तय है कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसा समर्थन उन्हें शायद ही मिले। हालांकि ये एक्जिट पोल के संकेत हैं, मगर 16 मई को हकीकत भी सामने आ जाएगी।

अगले पन्ने पर... आप को भारी पड़ी यह गलतियां...


पानी के बुलबुलो ं की तरह बनी और कुकुरमुत्ते की तरह उग आई आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल एक आत्ममुग्ध व्यक्ति की तरह इस चुनाव मे गलती पर गलतियाँ करते रहे...और जिस जनता जनार्दन ने उन पर भरोसा किया, उनके ही कोपभाजन का शिकार होते रहे..... उनकी दस प्रमुख गलतियाँ जिसके बारे मे आम आदमी पार्टी के तमाम प्रचारक भी इत्तेफाक रखते हैं....

1. दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर भाग खड़े होना..
2. गुजरात जाकर मोदी के काम का मूल्यांकन करने की नाकाम कोशिश करना....
3. पूरे चुनाव मे मोदी को गाली देना और राहुल सोनिया के बारे मे बोलने से परहेज करना...
4. चुनाव क्षेत्र बनारस चुनना...
5. जिस मीडिया के समर्थन से आपकी पहचान बनी.. उसी मीडिया को टाइम टाइम पर जम के कोसना...
7. स्वयं उलूल जुलूल बयान देना जो राजनीतिक आत्महत्या का कारण बना...
8. तीसरे मोर्चे को समर्थन देने की बात करना.. जिससे मनीष सिसोदिया और आशुतोष तक का इंकार है...
9. ध्रवीकरण और जातिगत राजनीति के प्रबल विरोधी केजरीवाल अचानक ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये अपनी ढपली लेकर अपना राग अलापने लगे....
10. रातो रात सब कुछ पा लेने की चाहत मे हर वो राजनीतिक टोटका आजमाने की कोशिश करना जो अन्य पार्टी के नेता करते हैं... तो आप उनसे अलग होने का दावा कैसे कर सकते हो?
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?