kalsarpa dosh calculator
✕

भाजपा का वादा : बुलेट ट्रेन व 100 नए शहर

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2014 (17:19 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने पर देश में तेज गति की बुलेट ट्रेनें शुरू करने, 100 नए आधुनिक शहरों की स्थापना तथा माल परिवहन और औद्योगिक परिवहन गलियारों का निर्माण कार्य तेज करने का वादा किया है ताकि बुनियादी ढांचे में सुधार हो और रोजगार के अवसर बढ़ें।

पार्टी ने सोमवार को जारी अपने ‘चुनाव घोषणा पत्र 2014’ में कहा है कि यदि वह चुनाव में सफल रही तो वह अधिक गति वाले ट्रेन नेटवर्क (बुलेट ट्रेन) के लिए ‘हीरक चतुर्भुज परियोजना’ शुरू करेगी।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि मालवहन गलियारों और औद्योगिक गलियारों का निर्माण कार्य तेज किया जाएगा जिससे व्यक्तियों और माल-असबाब की आवाजाही तेज होगी। पार्टी ने कहा है कि इस काम में निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि निजी संसाधनों और विशेषज्ञता का भी लाभ उठाया जा सके।

इसमें कहा गया है कि भाजपा की सरकार शहरीकरण को खतरे के बजाय अवसर के रूप में स्वीकार करेगी और भारत में ‘नगरीय उत्थान’ के लिए परिवहन और आवास निर्माण के क्षेत्र में पहल की जाएगी। घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम 100 नए शहरों के निर्माण की पहल करेंगे।

इन शहरों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे का प्रयोग होगा और इनके निर्माण में ‘टिकाऊपन’, ‘घर और कार्यस्थल में समीपता’ जैसी अवधारणों पर ध्यान होगा और हर शहर की अपनी कुछ विशेषता होगी।

पार्टी की सरकार शहरी विकास में एकीकृत पर्यावास विकास की अवधारणा अपनाएगी तथा जुड़वां शहरों एवं सैटेलाइट कस्बों के विकास की पहल की जाएगी। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?