• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. चुनाव घोषणापत्र
Written By WD

लोकसभा चुनाव 2014 : जेडीयू का घोषणा पत्र

जेडीयू
FILE
जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है। जेडीयू ने अपना घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु-


1. आर्थिक नीति : निजी क्षेत्र में आरक्षण। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाओं को विकास से जोड़ने का वादा।


2. केंद्र प्रायोजित योजनाओं का प्रतिकार : घोषणा पत्र में केंद्र प्रायोजित योजनाओं को पूरी तरह खत्म करने की बात की गई है। कर संसाधनों के कॉमन पूल से मिलने वाली राज्यों की 31 प्रतिशत की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 फीसदी तक करना आवश्यक बताया गया है।

3. प्रवासी मजदूर सुरक्षा कानून : मजदूरों की सुरक्षा के लिए प्रवासी मजदूर सुरक्षा कानून बनाने की योजना।

4. सांप्रदायिक सौहार्द की बात : पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सरकार धार्मिक उन्‍माद फैलाने वालों पर असहिष्‍णु रहेगी।

5. महिलाओं हेतु आरक्षण : नीतिश कुमार के अनुसार वे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बिहार द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षण को दोहराएंगे।