• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा प्रुमख सीटें
Written By WD

मुंबई उत्तर मध्य : प्रिया दत्त के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पूनम महाजन

प्रिया दत्त
FILE
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को कांग्रेस की प्रिया दत्त के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रिया और पूनम, दोनों ही राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। अभिनेता और दिग्गज कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया तीन लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उनसे पहले सुनील दत्त पांच बार लोकसभा चुनाव जीते थे। उनकी मां नरगिस दत्त भी राज्यसभा सदस्य हूआ करती थीं।

प्रिया अपने अनुभव के आधार पर चुनाव मैदान में है। उन्हें स्वच्छ छवि और मिलनसार स्वभाव का सहारा है तो पूनम अपने पिता की छवि के सहारे चुनाव लड़ेंगी।