Hanuman Chalisa

Ganesh Chaturthi 2019: राशि के रंग के गणेश करें स्थापित, श्री गणेश पधारेंगे रिद्धि सिद्धि सहित

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2019 (16:48 IST)
श्री गणेश चतुर्थी 2019 को क्यों न खास अंदाज में मनाएं। इस वर्ष अपनी राशि के रंग के श्री गणेश स्थापित करें और अपनी समस्त मनोकामना पूर्ण करें। लेकिन सवाल यह उठता है कि घर में हर राशि के सदस्य होते हैं तब किसकी राशि को प्राथमिकता देनी चाहिए।

शास्त्र बताते हैं कि घर की लक्ष्मी या घर के मुखिया की राशि के रंग के श्री गणेश स्थापित करना चाहिए। विशेष परिस्थिति में यह निर्णय भी लिया जा सकता है कि जो घर में सबसे ज्यादा पूजापाठ करता है उसकी राशि के रंग को प्राथमिकता दी जाए। अगर फिर भी उलझन हो तो घर के सबसे छोटे सदस्य चाहे वह पुत्र अथवा पुत्री उनकी राशि के रंग के श्री गणेश लाए जा सकते हैं।  
 
राशि अनुसार इस रंग के गणपति की करें स्थापना
 
मेष राशि
मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है और यह ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
 
वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इसलिए वृष राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन हल्के नीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को हल्के हरे रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होती है।
 
कर्क राशि
इस राशि के जातकों का स्वामी चंद्र है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के गणपति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।
 
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि के जातकों को सिंदूरी रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से इज्जत और सम्मान मिलता है।
 
कन्या राशि
इस राशि के जातकों का स्वामी बुध है। इसलिए कन्या राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन गाढ़े हरे रंग के गणपति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे व्यापार में अधिक मुनाफा होता है।
 
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से समस्त परिवार का जीवन खुशियों से भरा होता है।
 
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर गाढ़े लाल रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करने से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
 
धनु राशि
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। पीला रंग बृहस्पति देव से जुड़ा हुआ है। धनु राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे गणेश और बृहस्पति भगवान का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है।
 
मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। मकर राशि वालों को गणेश चतुर्थी पर हल्के नीले रंग के गणपति को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है।
 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनिदेव को माना जाता है। इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर गाढ़े नीले रंग के गणेश की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन कष्टों से मुक्त हो जाता है।
 
मीन राशि
इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए मीन राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन गाढ़े पीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे गणेश एवं रिद्धि सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 31 अगस्‍त से 6 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख