Daily Horoscope
✕

Ganesh Chaturthi 2019: आज लग्न के अनुसार कौन से मंगल मुहूर्त में करें श्री गणेश को स्थापित

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2019 (18:38 IST)
आज 2 सितंबर 2019 को श्री गणेश चतुर्थी है। जिसे हम गणेशोत्सव, बड़ी विनायक चतुर्थी, गणेश चौथ और श्री गणेश स्थापना भी कहते हैं। आज से 10 दिन तक श्री गजानन हमारे घर में विराजित होंगे और हर दिन हम उनका सत्कार करेंगे। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
 
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की इस चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जा रहा है। 
 
गणेश चतुर्थी पर बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता गणपति का घर में स्वागत किया जाता है। 10 दिनों के गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस तक चलने वाला महोत्सव हर प्रदेश में, विशेषकर महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। 
 
कौन से मंगल मुहूर्त में करें श्री गणेश को स्थापित
 
द्विस्वभाव लग्न कन्या में प्रात: 7:10 बजे से सुबह 9:26 तक, 
चर लग्न तुला में 9:26 से 11:44 तक या 
फिर धनु द्विस्वभाव लग्न दोपहर 2:03 से 4:07 बजे तक 
अथवा चर लगन मकर में शाम 4:08 बजे से 5:50 बजे तक के बीच में 
 
गणेश जी का जन्म भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी दोपहर के समय हुआ था। इस बार अतिशुभ अभिजीत दोपहर काल मुहूर्त दिन में 12 से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। 
 
आप गाय के गोबर, मिट्टी, तांबे, चांदी आदि की मूर्ति या प्रतिमा अपनी श्रद्धानुसार स्थापित कर सकते हैं। मूर्ति स्थापना के पश्चात भगवान गणेश को दूध, दही, घी, चीनी, शहद के पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराने से बाद तिलक करें। इत्र, कुंडल, माला पहनाकार आभूषण से सजाएं। धूप या घी की ज्योति जलाकर मंत्र उच्चारण के बाद आरती करें। भोग लगाकर प्रसाद लोगों के बीच बांटें। मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय है।  
 
गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन की मनाही होती है। परिवार की परंपरा के अनुसार 1 दिन, डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन, 9 दिन या 10 दिन गणेश स्थापना कर सकते हैं। 10वें दिन अनंत चतर्दशी का उत्सव गणेश विसर्जन का होता है। 

ALSO READ: Shri Ganesh Chaturthi 2019 : इस बार गणेश स्थापना कब करें, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त

भगवान श्री गणेश स्थापना चौघड़िया शुभ मुहूर्त:
 
प्रात: 6 बजे से 7: 30 बजे तक अमृत योग
 
सुबह 9 बजे से 10: 30 बजे तक शुभ योग
 
दोपहर 1: 30 बजे से 3 बजे तक चर योग
 
दोपहर 3 बजे से 4: 30 बजे तक लाभ योग
 
शाम 4: 30 बजे से लेकर 6 बजे तक अमृत योग
 
शाम 6 बजे से 7: 30 बजे तक चर योग
 
12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त है।  
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख