dharma sangrah
✕

हाथ के इशारे पर चलेगा टीवी

Written By WD
Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2008 (14:28 IST)
PRPR
तकनीक में होते निरंतर विकास ने मानव को बहुत-सी सुविधाएँ प्रदान की हैं। सोचिए कि नित नई तकनीकों पर चलने वाले उपकरण अगर आज हमारे पास नहीं होते तो आज का ‘आ ज ’ किस तरह का होता।

वैसे अब इस तकनीक में एक और इज़ाफा हो गया है। यह टीवी के शौकीन लोगों के लिए तो खुशखबरी ही होगी कि अब बिना रिमोट कंट्रोल के सिर्फ अपने हाथ को हिलाकर वे टीवी का डिस्प्ले सिस्टम का संचालन कर सकते हैं ।
तोशिबा की कैम्ब्रिज रिसर्च लेबोरेटरी ने केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के इंजीनीयरिंग विभाग के सहयोग से इस तकनीक का विकास किया है।

इसकी मदद से जब भी कोई दर्शक डिस्प्ले स्क्रीन के सामने आएगा तो टीवी में लगा सिस्टम उसे ‘देखक र ’ अपने आप ही टीवी के डिस्प्ले सिस्टम का कंट्रोल लेने का ऑप्शन देता है। इसको संचालित करने के लिए आपको बस अपना हाथ हिलाकर अपना चुना हुआ विकल्प बताना होगा। यह सिस्टम आपके हाथ की हरकत (मूवमेन्ट) को कम रोशनी में भी पहचान सकता है।आप मात्र अपने हाथ के हिलने की दिशा बदलकर स्क्रीन पर मौजूद करसर को हिला सकते हैं।
  वैसे अब इस तकनीक में एक और इज़ाफा हो गया है। यह टीवी के शौकीन लोगों के लिए तो खुशखबरी ही होगी कि अब बिना रिमोट कंट्रोल के सिर्फ अपने हाथ को हिलाकर वे टीवी का डिस्प्ले सिस्टम का संचालन कर सकते हैं।       


तोशिबा के प्रोफेसर रोबर्टो सिपोला के साथ डॉ. बीजॉर्न स्टेन्जर और इंजीनियरिंग विभाग के टॉम वुडली का इस बारे में कहना है कि ‘ ’ इस तरह के भा व ’संकेतों से चलने वाले डिस्प्ले ग्राहकों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव साबित होंगे। इस तरह के अंत:क्रिया तंत्र पर शोध करना बहुत ही अच्छा अनुभव है साथ ही यह ग्राहकों के लिए विकल्पों की एक नई रेंज खड़ी कर सकता है।

हालाँकि यह तकनीक रिमोट कंट्रोल की जगह नहीं ले सकती, पर जरा सोचिए, जब आप रिमोट कंट्रोल कहीं रखकर भूल जाते हैं तो उसको ढ़ूँढना एक किला जीतने से भी ज्यादा कठिन कार्य होता है, लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं। अब आप फोन पर बात करते समय बिना रिमोट ढ़ूँढे टीवी की वॉल्यूम कम कर सकते हैं।

इस तकनीक को और विकसित करने का कार्य अभी जारी है, ताकि इसे बड़े पैमाने पर, उपयोग किया जा सके। जब यह तकनीक पूरी तरह विकसित होकर सामने आएगी तो जरा सोचिए कि सुविधाओं की संख्या किस हद तक बढ़ जाएगी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन