Daily Horoscope
✕

सोनी का नया वायो जेड लैपटॉप

Written By WD
Updated: सोमवार, 13 अक्टूबर 2008 (14:40 IST)
PRPR
सोनी ने भारत में अपनी नई वायोजेड सीरिज लांच कर दी है। इस लैपटॉप को ब्लैक फिनिश के साथ कार्बन फाइबर बॉडी का बनाया गया है।
सोनी का यह लैपटॉप दो मॉडल में उपलब्ध है-वीजीएन- जेड13जीएन/बी और वीजीएन- जेड12 जीएन/बी। इन नोटबुक की कीमत 1,24,900 और 99,990 है।

सोनी के ये दोनों ही लैपटॉप इंटेल सेंट्रीनो2 प्रोसेसर पर कार्य करते हैं। वीजीएन- जेड13जीएन/बी लैपटॉप में 4जीबी की डीडीआर3 एसरैम दी गई है जिसमें 320जीबी हार्ड ड्राइव है। वीजीएन- जेड12 जीएन/बी लैपटॉप में 2जीबी डीडीआर3 एस रैम दी गई है जिसमें 250 जीबी हार्ड ड्राइव है।

इन दोनों ही लैपटॉप में विण्डोज विस्ता इंस्टॉल की गई है। इसके साथ ही इन दोनों लैपटॉप में जी-सेन्सर शॉक प्रोटेक्शन भी इंस्टॉल किया गया है। एनवीआईडीआईए जीई फोर्स 9300एम जीएस जीपीयू और मोबाइल इंटेल ग्राफिक्स मीडिया एक्सेलेरेटर 4500एमएचडी नामक दो ग्राफिक्स प्रोसेसर होने की वजह से यह दोनों लैपटॉप उपयोगकर्ताओं को स्पीड मोड चुनने का विकल्प प्रदान करते हैं।

सोनी वायो जेड में बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट सेन्सर लगाए गए हैं जिसकी मदद से लॉगइन जल्दी किया जा सकता है और साथ ही सुरक्षा के लिए भी यह विकल्प अच्छा है। इन दोनों ही लैपटॉप में लैन का विकल्प मौजूद होने के साथ-साथ 3 यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान