लेनोवो की नई सेवाएँ
|
प्रोटेक्शन सेवा -
लेनोवो की यह प्रोटेक्शन सेवा उपभोक्ताओं को अपने नोटबुक पर कार्य संबंधी इंश्योरेंस प्रदान करता है। लेनोवो की इस सेवा के अंतर्गत, नोटबुक में किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसे जल्द से जल्द बदल के दिया जाएगा।
यह सेवा 1 से 3 साल के लिए ली जा सकती है जिसमें हर तरह का रिपेयर और रिप्लेसमेंट किया जाएगा। लेकिन इस सेवा में चोरी, नोटबुक का गिर जाना, इलेक्ट्रिक डेमेज आदि शामिल नहीं किए जाएँगे।
डाटा रिकवरी सेवा-
|
डाटा रिकवरी की इस सेवा में आपकी हार्डडिस्क में परेशानी होने पर इसे तुरंत बदल दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता कस्टमर केयर पर संपर्क कर सकते हैं। डिस्क रिकवरी केंद्र आपकी परेशानी का समाधान कर जल्द से जल्द रिकवर्ड डेटा आप तक पहुँचाने की कोशिश करेगा।
कीमत और उपलब्धता -
प्रोटेक्शन सेवा आपको 2,052 रुपए में एक साल के लिए प्राप्त हो सकती है और एक साल के लिए डाटा रिकवरी सेवा पाने का शुल्क 1,200 रुपए है। लेनोवो की यह सेवाएँ पीसी का संपूर्ण रेंज पर उपलब्ध हैं।

