Daily Horoscope
✕

गूगल 'अर्थ' जानकारियों का खजाना

मंगल के नजारे, धरती की बहारें

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (18:40 IST)
41 भाषाओं में उपलब्ध दुनिया की सबसे लोकप्रिय नि:शुल्क इंटरनेट एप्लीकेशन जिसके माध्यम से पृथ्वी की सभी जगहों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि इस एप्लीकेशन को 50 करोड़ से ज्यादा मर्तबा डाउनलोड किया जा चुका है। 2005 से जारी इस सफर को आगे बढ़ाते हुए गूगल ने पेश किया है 'गूगल अर्थ' का नया वर्जन 'गूगल अर्थ 5.0' जो पहले की अपेक्षाकृत बेहतर इमेज तथा किसी भी स्थान की भरपूर जानकारियाँ देता है।

गूगल अर्थ 5.0 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें से एक ह ै 'गूगल ओशियन' । इसकी मदद से आप पूरी दुनिया के महासागरों को खंगाल सकते हैं। समुद्री विज्ञान की जानकारियों से लैस इस नए फीचर की मदद से आप समुद्र के अंदर के जलीय जीवन की त्रियामी छवि भी देख सकते हैं। साथ ही किसी स्थान विशेष पर क्लिक करने पर उससे संबंधित वीडियो भी आप यूट्युब के माध्यम से उसी एप्लीकेशन में देख सकते हैं।

नए ' स्कॉय' फीचर के माध्यम से धरती के अलावा इस बार गूगल अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए भी एक खास सौगात लाया है, इस नए वर्जन में मंगल ग्रह की सभी तस्वीरें उपलब्ध हैं। यह तस्वीरें नासा द्वारा किए गए अंतरिक्ष अभियानों से जुटाई गई हैं, इसमें मार्स रोवर द्वारा ली गई मंगल की सतह की कुछ रोचक तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

पुराने गूगल अर्थ से अब तक तो सिर्फ पृथ्वी को ही देखा जा सकता था पर इस नए वर्जन में गूगल ने हबल टेलिस्कोप के माध्यम से बाह्य अंतरिक्ष के नजारे भी देखे जा सकेंगे। इसकी लिस्ट में तारीखवार प्लेनेटेरी पोजिशन भी देखी जा सकती है तो चंद्रमा तथा कई आकाश गंगाओं तथा तारों के जीवनचक्र के बारे में जानकारी समेटे इस एप्लीकेशन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

PRPR
पर्यावरण हितैषियों व अनुसंधानकर्ताओं के लिए तो गूगल का यह नया वर्जन मानो वरदान है, ' हिस्टोरिकल इमेजरी' फीचर के माध्यम से आप किसी प्राकृतिक स्थान जैसे कि किसी ग्लेशियर की आर्काइव तस्वीरें देखकर पता कर सकते हैं कि समय के साथ उस स्थान पर जलवायु परिवर्तन का कितना प्रभाव पड़ा है। बर्फीले पर्वतों की हिमटोपियाँ कितनी पिघलीं या किसी नदी के प्रवाह में आया परिवर्तन भी इससे साफ देखा जा सकता है।

इसके अलावा ' टाइमलाइन' फीचर की मदद से आप किसी खास स्थान की पिछले कई सालों की तस्वीरें भी देख उस जगह के विकास या विनाश का पता लगा सकते हैं। उदाहरण स्वरूप जैसे ही आप किसी भूकंप प्रभावित क्षेत्र के बारे जानना चाहते हैं तो आपको सिर्फ भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का नाम टाइप करना पड़ेगा, यह एप्लीकेशन उन क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी तथा तथ्य बताता है। इसके अलावा दुनिया भर में हुए युद्धों के चर्चित स्थानों की भी विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है। इतना ही नहीं आप अपने आस-पड़ोस के बदलाव को भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से देख सकते हैं।

PRPR
' अर्थ 4.3' फीचर से आप किसी भी शहर, स्थान या चर्चित इमारत की त्रिआयामी छवि देख सकते हैं। किसी शहर का मौसम तथा यातायात के बारे में भी जानकारी इस एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। 'फ्लॉय' के माध्यम से आप किसी भी स्थान का पता टाइप कर तुरंत उस स्थान को देख सकते हैं। 'फांइड बिजनेस' से आप किसी शहर के होटल, रेस्त्राँ या अन्य व्यवसाय के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल के पहले वर्जन की तर्ज पर आप मनचाहे स्थानों पर अपनी यात्रा से संबधित तस्वीरें तो डाल ही सकते हैं साथ ही उस स्थान का वीडियो भी अपलोड कर उसे सेव कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर