Daily Horoscope
✕

कॉल ऑफ जुआरेज

* पब्लिशर : यूबीसॉफ्ट * डेवलपर : टेकलेंड * प्लेटफॉर्म : पीसी * गेम टाइप : शूटर

Written By ND
Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2007 (11:56 IST)
NDND
कॉल ऑफ जुआरेज फर्स्ट पर्सन शूटर्स गेम है। यह बहुत हैरत की बात है कि इस तरह के गेम अमेरिका में बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं फिर भी केवल कुछ ही गेम रोचकता लिए हुए हैं। पर कॉल ऑफ जुआरेज एक नए रोमांच को लेकर आया है जो बच्चों को क्या, बड़ों को भी पसंद आएगा। इस गेम की थीम पूरी तरह वेस्टर्न है।

जैसे कि गेम में ग्राफिक्स में आप पाएँगे कि वेस्टर्न कॉटेज हैं। ड्रेसअप वेस्टर्न और स्टाइल वगैरह सबकुछ वेस्टर्न ही है। यह गेम हमें 'द क्विक एंड द डेड' की याद भी दिलाएगा पर यह उससे भी बेहतर है। अब कितना बेहतर है यह तो जब आप खेलेंगे तभी आपको मालूम होगा।
गेम में ग्राफिक्स में आप पाएँगे कि वेस्टर्न कॉटेज हैं। ड्रेसअप वेस्टर्न और स्टाइल वगैरह सबकुछ वेस्टर्न ही है। यह गेम हमें 'द क्विक एंड द डेड' की याद भी दिलाएगा पर यह उससे भी बेहतर है।


जब आप कॉल ऑफ जुआरेज को अपने पीसी पर खेलना शुरू करते हैं तो आप खुद को बिली कैंडल के रूप में पाते हैं, जो अपनी माँ को वापस अपने होम टाउन लाने की कोशिश करता है। इस कोशिश में वह खुद को अपने सौतेले पिता और माँ की लाश के पास पाता है।किसी ने उनका खून कर दिया होता है। जब बिली अपने माता-पिता की लाश के पास होता है तभी उसके अंकल रेवरेंड उसे देख लेते हैं। इसी दृश्य से वे यह मानते हैं कि बिली किलर है। बस यहीं से बिली खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करने के लिए निकल पड़ता है। बिली की जगह यह मानिए कि आपको ही खुद को निर्दोष साबित करना है।

इस गेम में आपके पास दो गन हैं। एक तीर-कमान भी है और इस तरह के दूसरे हथियार भी हैं, पर बिली दूसरों को बेवजह नहीं मारता है। यह बात याद रखते हुए इस गेम का आनंद लीजिए। गेम वाकई मजेदार है किसी जासूसी फिल्म की तरह। कुछ मजेदार फाइट सीन भी आपको करने हैं तो तैयार हो जाइए।

* रेटिंग : 3/5
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन