Daily Horoscope
✕

जानिए JioFi पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्पॉट की खूबियां

Updated: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (18:29 IST)
रिलायंस जिओ ने हाल में ही सस्ते टैरिफ प्लान के साथ जिओ 4G सेवाएं लांच की है और अब कंपनी ने JioFi पोर्टेबल Wi-Fi हॉटस्पॉट को लांच किया। इस डिवाइस की कीमत 1999 रुपए है। इसमें ग्राहकों को 31 दिसंबर तक फ्री इंटरनेट सेवा की सुविधा मिलेगी।
ये हैं खूबियां जिओ हॉट स्पॉट की खूबियां :  एक बार में रिलायंस जिओ फाई 10 WiFi डिवाइस और एक यूएसबी डिवाइस से साथ कनेक्ट हो सकता है। इसमें एक OLED डिस्प्ले दिया गया है जिससे आप नेटवर्क की स्ट्रेंथ, पावर, WiFi स्टेट्स को देख सकते हैं। डिवाइस के द्वारा हम खुद WiFi हॉट स्पॉट बना सकते हैं। इस डिवाइस में 2300 एमएएच की बैटरी लगी है जो कि 6 घंटों तक चल सकती है।
 
ग्राहक इस डिवाइस को अपने नजदीकी रिलायंस रिटेल, रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को पासपोर्ट साइज की फोटो, एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र की फोटोकॉपी देनी होगी। कंपनी के मुताबिक LYF-powered JioFi डिवाइस के साथ ग्राहको को जिओ प्रीव्यू ऑफर दिया जाएगा। 
 
इस ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट, एचडी वॉइस और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा jio TV, Jio Cinema, Jio Music, Jio Mags, Jio XpressNews, Jio Drive, Jio Security और Jio Money के एप्लीकेशन भी मिलेंगे। यह सुविधा जिओ सिम के चालू होने के बाद 90 दिनों तक मिलेगी। 
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख