sundarkand

पैनोसोनिक ने लांच किए सस्ते स्मार्ट फोन

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (16:37 IST)
जापान की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी पैनासॉनिक ने बाजार में दो नए स्मार्टफोन पेश किए। कंपनी ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में पांच लाख स्मार्टफोनों की बिक्री का अनुमान है। कंपनी ने दो स्मार्टफोन रे -500 और रे- 700 पेश किए और कहा कि दो और उत्पाद अक्टूबर में उतारे जाएंगे।
 
रे- 500 स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले, 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम, 32जीबी की इनटर्नल मेमोरी दी गयी है, जिसे मेमोरी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 8,999 रुपए है, वहीं, रे- 700 में 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा तथा 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
पैनासॉनिक के ये दोनों उत्पाद बुधवार से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में बिक्री के लिए मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पैनासॉनिक इंडिया के मोबिलिटी विभाग के बिजनेस हेड पंकज राणा ने कहा कि "त्योहारी सीजन हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह का विकल्प लाए हैं। हमे त्योहारी सीजन (सितंबर-अक्टूबर) में 5,00,000 उत्पादों के ब्रिकी की उम्मीद है। हम दो नए उत्पाद लाने की तैयारी में हैं, जो केवल फ्लिपकार्ट पर मौजूद होगा। यह फोन 10,000 रुपए के रेंज में आएंगे। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

अगला लेख