Hanuman Chalisa
✕

बेहतरीन फीचर्स के साथ नोकिया ने लांच किए तीन सस्ते फोन

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (18:17 IST)
नोकिया मिड रेंज सेक्शन में वापसी की लगातार कोशिश कर रहा है। एचएमडी ग्लोबल तीन स्मार्ट फोन लांच किए हैं। Nokia 2.1 (2018), Nokia 3 (2018), Nokia 5 (2018) को उसने लांच किया है। इन स्मार्ट फोन्स में दो एंड्राइड फोन हैं और तीसरा ओरियो के गो एडिशन पर रन करेगा।  Nokia 5.1 और 3.1 को लंबे डिस्प्ले, नए चिपसेट से अपग्रेड किया गया है।
नोकिया 2.1 वैल्यू फॉर मनी पर आधारित फोन है। Nokia 2.1 ओएस इंप्रूवमेंट के साथ आया है। फोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले है, जो यह 720 पिक्सल तक ही सीमित रहेगा। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज है। फोन में 4000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी लगी हुई है। कंपनी के अनुसार बैटरी की क्षमता दो दिन की है। यह फोन जुलाई से दुनियाभर में मिलेगा। इसे पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ब्लू-कॉपर, ब्लू-सिल्वर और ग्रे-सिल्वर रंगों में खरीदा जा सकता है। Nokia 2.1 की भारत के लिए कीमत 6,999 रुपए बताई जा रही है। हालांकि वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत115 डॉलर (7,800 रुपए) है।
 
Nokia 3.1 : नया Nokia 3.1 एचएमडी के लाइन-अप का सबसे सफल स्मार्टफोन रहा है। इसका डिस्प्ले बढ़ाकर 5.2 इंच का कर दिया है, जो 720+ पिक्सल का रिजॉल्यूशन लेकर आएगा। अब इसके 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट के अलावा बाज़ार में 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। फोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा लगा हुआ है, जबकि सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। Nokia 3.1 को जून से खरीदा जा सकेगा। यह फोन ब्लू-कॉपर, ब्लैक-क्रोम और व्हाइट-आइरन रंग मिलेगा। कीमत की बात करें तो Nokia 3.1 की भारत के लिए कीमत है 9,498 (2 जीबी रैम वेरिएंट), इसकी ग्लोबल कीमत 139 यूरो (10,900 रुपए) है।
Nokia 5.1 : इस फोन में फुल मेटल बॉडी के साथ फोन में यूज़र को फिंगरप्रिंट सेंसर का लाभ मिलेगा। हार्डवेर में सुधार कर इसकी परफॉरमेंस 40 प्रतिशत तक सुधारी गई है। डिस्प्ले को भी नए अवतार में पेश किया जाएगा। अपडेटिड Nokia 5.1 में यूज़र को मिलेगा 5.5 इंच का डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का कर दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा समान रहेगा। Nokia 5.1 का अपग्रेड वर्ज़न जुलाई से उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।  Nokia 5.1 (2 जीबी/16 जीबी) की भारत के लिए कीमत 12,499 रुपए है, वहीं, ग्लोबल कीमत 189 यूरो (14,800 रुपए) है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख