Narak Chaturdashi
✕

निकॉन का नया D750, इससे बेहतर कुछ नहीं...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:47 IST)
एक प्रोफेशनल कैमरे के सारे फीचर्स यदि एक कॉम्पैक्ट कैमरे में मिले तो आप क्या कहेंगे। जी हाँ, निकॉन D750 कैमरा ऐसी ही ढ़ेर सारी खूबियों से लैस है। यह निकॉन का सबसे हल्का FX फॉरमेट कैमरा है। कैमरा 24.3 मेगापिक्सेल का है, इसमें EXPEED 4 इमेज प्रोसेसिंग इंजिन है और इसमें 1080/60 फुल एचडी मूव्वी रिकार्ड करने की क्षमता है।

कैमरे में टिल्टींग एलसीडी लगी हुई जिससे आप कैमरे को ऊँचा या नीचा रख कर मनचाहे शॉट या मूव्वी रिकॉर्ड करना आसान हो जाता है। यही नहीं यह कैमरा WiFi इनेबल्ड है जिससे डेटा को ऑन द स्पॉट शेयर करना आसान हो जाता है। 


 
खास बातें : सबसे बड़ी बात कैमरे की बॉडी मोनोकॉक (एल्यूमिनियम से बनी) है जिससे इसकी बनावट अन्य कैमरों के मुकाबले अधिक मजबूत और हल्की है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट बॉडी इसे आपका हर मौसम में उपयोग होने वाला साथी बनाती है। इसमें नई डिजायन वाला लांग लास्टिंग शटर है। कैमरे के एनर्जी सेविंग फीचर्स के कारण ये एक बार चार्ज करने पर करीब 1230 फोटो ले सकता है।

शानदार फीचर्स : कैमरे का शूटिंग रेट 6.5 फ्रेम/सेकण्ड है जिसकी मदद से आप फास्ट मूविंग सब्जेक्ट को आसानी से शूट कर सकते हैं। 51 पाईण्ट ऑटोफोकस सिस्टम मूवियंग सब्जेक्ट को आउट ऑफ फोकस नहीं होने देता है साथ ही कम रोशनी में भी अच्छे से काम करता है। 

D750 कैमरा FX, DX, और 1.2x फार्मेट्स में शूट कर सकता है। DX लैंस लगाने पर यह अपने आप शूटिंग फॉर्मेट को DX फॉरमेट में चैंज कर लेता है। कैमरे में दो कार्ड स्लॉट है जिन्हें आप सुविधा के अनुसार मैमोरी बढ़ाने, बैक अप लेने या एक कार्ड में RAW और एक में JPEG इमेज सेव करने में यूज कर सकते है।

कई अन्य सुविधाओं के साथ कैमरे का महत्वपूर्ण फीचर इसका f/8 कम्पीटैबल होना है। इस कैमरे पर आप f/4 अपर्चर वाले लेंस के साथ 2.0 X टेलीकन्वर्टर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कैमरे को ऑटोफोकस करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कैमरे के साथ ऑप्शनल एसेसरीज जैसे WR-1 और WR-R10/WR-T10 रिमोट कन्ट्रोल्स का उपयोग किया जा सकता है।
यह कैमरा एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है। इस कैमरे से वाइल्ड लाइफ पिक्चर्स, स्पोर्ट्स और कम रोशनी और अत्यधिक गति वाले ऑब्जेक्ट्स को सहजता से कैप्चर किया जा सकता है। 
 

कीमत: निकॉन इंडिया के अनुसार यह D750 कैमरा सितम्बर के अंतिम सप्ताह में बॉडी ऑनली ऑप्शन के साथ 1,34,450 रूपये (*अनुमानित) में उपलब्ध होगा। नवंबर की शुरूआत में कॉम्बो ऑफर D750 + AF-S NIKKOR 24-120MM F/4G ED VR के साथ मिलने लगेगा। 

लेखक के बारे में
भीका शर्मा
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में अतिरिक्त फीस वसूली के विरोध में अभाविप का आंदोलन चौथा दिन भी विरोध जताया

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर