Hanuman Chalisa
✕

मोटोरोला ने लांच की स्मार्ट वॉच, कीमत 17999 रुपए

Updated: शनिवार, 4 अक्टूबर 2014 (12:22 IST)
नई दिल्ली। हैंडसेट निर्माता मोटरोला ने कहा कि उसकी स्मार्टवॉच मोटो-360 की भारत में 17,999 रपए में बिक्री शुरू हो जाएगी। मोटरोला ने एक बयान में कहा कि ए स्मार्टवाच आज दोपहर से विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।


क्लासिक हाथ की घड़ी से प्रभावित मोटो 360 गोलाकार डिजाइन की है। इसमें एक ‘ध्वनि नियंत्रण’ सुविधा है जिसके जरिए उपयोगकर्ता संदेश भेज सकता है, स्मरण कराने, मौसम की जानकारी और दिशा के बारे में पता किया जा सकता है।
अगले पन्ने पर, जानें क्या हैं फीचर्स...
उपयोगकर्ता अपने कदमों की जानकारी रख सकते हैं और अंदर निर्मित ‘पेडोमीटर’ तथा ‘हर्ट रेट मॉनीटर’ से अपने हृदय की गति जान सकते हैं। स्मार्टवॉच को एंड्रायड 4.3 अथवा इससे अधिक संस्करण वाले स्मार्टफोन से भी जोड़ा जा सकता है और यह ‘एंड्रायड वीयर आपरेटिंग सिस्टम’ से लैस है। इसमें 1.5 इंच का डिसप्लै है। 320 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और चार जीबी की आंतरिक डाटा भंडारण क्षमता से लैस है।

‘स्मार्ट वीयरेबल’ एक श्रेणी के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रहा है तथा सैमसंग, एलजी और एपल विभिन्न कीमतों पर अपने स्मार्ट वॉचेज ला रहे हैं। स्मार्ट वॉचेज के अलावा सोनी, एडीडास और गोकी जैसी कई कंपनियों ने स्मार्टबैंड को पेश किया है जो स्वास्थ्य देखरेख अथवा एथलेटिक्स से संबद्ध है जिसमें पेडोमीटर और हृदयगति की दर निगरानी करने के उपकरण जुड़े हैं ताकि शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं की निगरानी की जा सके। सैमसंग का गीयर लाइव भारत में करीब 15,900 रपए में उपलब्ध है जबकि एलजी की घड़ी की कीमत 14,999 रुपए है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी