biodatamaker
✕

10 हजार से कम कीमत का माइक्रोमैक्स का नया फोन, ये हैं फीचर्स

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (17:22 IST)
माइक्रोमैक्स ने हाल ही में अपना स्मार्ट फोन इवोक ड्‍यूल लांच किया था। अब कंपनी ने कैनवास सीरीज में नया फोन इनफिनिटी लांच कर दिया है। अब कंपनियों में कैमरे को लेकर जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। इसलिए कंपनी ने फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे वाला फोन है। कंपनी ने यह फोन ऑनलाइन करवाया है, लेकिन जल्द ही इसे स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवा देगी। कंपनी इस फोन के लिए 24 घंटे कस्टमर सर्विस रहेगी। 
 
अगर फीचर्स की बात की जाए तो फोन में 5.7 इंच एचडी आईपीएस  (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 3 जीबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है।
 
माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी मेटल मॉडी का बना है जिसके रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। सेंसर के नीचे एक सिंगल कैमरा सेटअप है। रियर पर ऊपर व नीचे एंटीना बैंड और स्पीकर ग्रिल भी है। आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं और निचले किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।
   
स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।  रियर पर अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में सेल्फी शॉट फ़ीचर भी है। फ्रंट कैमरा रियल टाइम बोकेह सेल्फी इफेक्ट और फेस ब्यूटी मोड से लैस है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन में 2900 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।
 
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटिक सेंसर भी दिए गए हैं।
Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख