biodatamaker
✕

Realme Pad 2 : 7000 mAh बैटरी और 120Hz 2K Display वाला रियलमी का सस्ता टैबलेट

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2023 (17:07 IST)
realme pad 2 specifications : अगर आप एक सस्ता और टिकाऊ टैबलेट चाहते हैं तो बता दें कि रियलमी ने Realme Pad 2 काफी रीजनेबल प्राइस में लॉन्च किया है। रियलमी पैड 2  (Realme Pad 2 ) सेगमेंट का पहला टेबलेट है जिसमें 120 हर्ट्ज़ 2के डिस्प्ले लगा है। रियलमी ने इसे शानदार लुक्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको दो कलर वैरिएंट मिलते हैं। 
 
कंपनी के इस नए टैबलेट में आपको बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी के साथ कई सारे दमदार फीचर्स मिलते हैं। यह 11.5 इंच की अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन और एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। इसमें 256जीबी की मेमोरी है। इसमें 7000 mAh की बैटरी है। Realme Pad 2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला है।
 
Realme Pad 2 price in india
रियलमी पैड-2 6जीबी रैम और 128जीबी रॉम के साथ 19,999 रुपये में और रियलमी पैड-2 8जीबी रैम और 128 रॉम का मूल्य 22,999 रुपए है। टैबलेट को 1 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। रियलमी 26 जुलाई तक इसकी प्री बुकिंग करेगी। 
 
स्मार्टफोन लैग फ्री चले इसके लिए मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर या गया है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसके रियर और फ्रंट में 8-8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
इतनी बड़ी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसमें एंटरटेनमेंट के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया गया है। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। Edited By : Sudhir Sharma 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख