dharma sangrah
✕

इंटेक्स ने लांच की पहली एंड्राइड स्मार्ट वॉच, कीमत 11,999

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2015 (18:17 IST)
भारत की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने स्मार्टवॉच पेश की। इसकी कीमत 11,999 रुपए है। इस स्मार्टवॉच में पहले से ही 3जी सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। कंपनी ने कहा कि वह एंड्रायड आधारित स्मार्टवॉच पेश करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। 
इंटेक्स का स्मार्टवॉच अगस्त से बाजार में उपलब्ध होगा। यद्यपि भारत में पहने जा सकने वाले उपकरण का बाजार अभी शैशवावस्था में है, कंपनी स्मार्टवॉच के साथ इस तरह के उपकरणों का बाजार तैयार करना चाहती है।
 
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के निदेशक केशव बंसल ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए उत्पादों का एक अलग वर्ग पेश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य देश में कंपनी के ब्रांडों में उन्नत प्रौद्योगिकी लाने का है जिससे बड़ी तादाद में लोगों को खूबियों से भरपूर इन उत्पादों से रूबरू कराया जा सके। 
 
यहां वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस में बंसल ने कहा कि यह स्मार्टवॉच की तरह स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम है क्योंकि इसमें सिम कार्ड के लिए एक स्लॉट दिया गया है जिससे व्यक्ति फोन कॉल कर सकता है और इंटरनेट चला सकता है। उन्होंने कहा कि आपको हर जगह स्मार्टफोन ले जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस घड़ी से आप सब कुछ कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार