1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Apple iwatch

आ रही है एपल की आईवॉच, जानिए क्या होगी कीमत...

एपल
एपल की आईवॉच के लांच होने की खबरें कई दिनों से चर्चाओं में हैं। कुछ हफ्ते पहले एप्पल के 5.5 इंच वाले आईफोन के दिसंबर में लांच होने की खबर आ रही थी। अब आईवाच की लांच और कीमत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 9 सितंबर को आईफोन 6 के इवेंट में आईवॉच की घोषणा भी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी एपल की तरफ से नहीं हुई है। कीमत को लेकर भी कहा जा रहा है कि आईवाच की कीमत 400 डॉलर के करीब हो सकती है।

यह भी कहा जा रहा है कि उपभोक्ता आईवॉच के कई मॉडल की अपेक्षा रख सकते हैं जिससे कुछ मॉडल कम कीमत वाले होंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार एक ही बुरी खबर है और वह है इसकी लांचिंग की तारीख। आईवाच की शिपिंग 2015 में शुरू होगी।