suvichar

G20 समिट के डिनर में शामिल नहीं होंगे 3 मुख्यमंत्री, जानिए वजह

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (10:59 IST)
G20 Summit News : G20 समिट में शामिल होने आए विदेशी नेताओं के सम्मान में भारत मंडपम् में आयोजित डिनर में देश के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे।
 
बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं बुलाने से नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने डिनर में नहीं जाने का फैसला किया है।
 
हालांकि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु डीनर में शामिल हो सकते हैं। वे कार्यक्रम के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
 
चिदंबरम ने की तल्ख टिप्पणी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा केवल उन्हीं देशों में संभव है, जहां लोकतंत्र या विपक्ष का अस्तित्व नहीं है।
 
चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व के नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करे। ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है, जहां लोकतंत्र नहीं है या विपक्ष नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ‘इंडिया, जो कि भारत है’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व नहीं हो।'
 
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी प्रमुख खरगे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देती।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

Sukhbir Singh Badal : सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

अगला लेख