Hanuman Chalisa

G20 पर दिल्ली वालों से क्या बोले पीएम मोदी?

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (20:29 IST)
PM Modi on G-20 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्लीवासियों से शनिवार को अपील की कि अगले महीने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के कारण कई देशों के नेताओं की मौजूदगी के कारण हो सकने वाली असुविधा के बावजूद वे इस आयोजन को सफल बनाने में मदद करें।
 
शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।
 
मोदी दो देशों की यात्रा के बाद शनिवार को दिल्ली लौटे, जहां हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पहुंची लोगों की भीड़ को उन्होंने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जी20 शिखर सम्मेलन के प्रबंध के कारण लोगों को हो सकने वाली असुविधा के लिए उनसे पहले से ही माफी मांगी।
 
मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली में आ रहे हैं। दिल्लीवासियों पर इस जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर तनिक भी आंच न आए। दिल्लीवासियों को यातायात नियमों में बदलाव के कारण असुविधा झेलनी पड़ सकती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी और उसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। वे हमारे मेहमान हैं। यातायात नियम बदल जाएंगे। आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं।
 
उन्होंने कहा कि जी20 में दिल्लीवासियों की बड़ी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि देश का तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख