सम्बंधित जानकारी
- कक्षा 1 से 5 तक नहीं पढ़ा सकेंगे Bed टीचर्स, BTC डिप्लोमाधारक को मिलेगा फायदा
- Weather Update: 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
- सागर में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, मध्यप्रदेश को देंगे 4000 करोड़ की सौगात
- सुप्रीम कोर्ट ने उठाए यूपी में एनकाउंटरों पर सवाल, मांगा 183 मुठभेड़ों का ब्यौरा
- Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में 10000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, लगेंगे 1000 कैमरे
G-20 बैठक में बोले पीएम मोदी, गरीबों पर भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर
PM Modi on corruption : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में जी20 की बैठक में कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर गरीबों तथा वंचित तबकों के लोगों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है।
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार संसाधनों के आवंटन को प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार को लेकर भारत की कतई बर्दाश्त नहीं करने की कड़ी नीति है।
उन्होंने कहा कि जी-20 पर हमारे सम्मिलित प्रयास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान दे सकते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर ने हमें लालच से दूर रहने के प्रति आगाह किया था क्योंकि यह हमें सच का एहसास नहीं होने देता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी जनता के प्रति हमारा पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजना में खामियों को दूर किया गया, प्रत्यक्ष हस्तांतरण के जरिए लाभार्थियों को 360 अरब डॉलर दिए गए।
उन्होंने कहा कि हम आर्थिक अपराधियों का आक्रामक तरीके से पीछा कर रहे हैं। हमने आर्थिक अपराधी अधिनियम बनाया है और आर्थिक अपराधियों एवं भगोड़ों से 1.8 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी बरामद की है।
Edited by : Nrapendra Gupta
