Hanuman Chalisa
✕

जी20 की मेजबानी से भारत को अन्य देशों का सम्मान अर्जित करने में मिली मदद

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (11:37 IST)
G20 Summit : डेलॉयट (South Asia) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रोमल शेट्टी ने नई दिल्ली में कहा कि जी20 की अध्यक्षता के दौरान समावेशिता, डिजिटल बुनियादी ढांचे और समूह के दायरे में अफ्रीकी संघ (African Union) को लाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करके भारत को अन्य देशों से सम्मान अर्जित करने में मदद मिली।
 
रोमल शेट्टी ने एक साक्षात्कार में कहा कि कई शहरों में जी20 बैठकें आयोजित करने के भारत सरकार के निर्णय से बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के अलावा व्यापार, पर्यटन के क्षेत्र में भी मदद मिली है। अफ्रीकी संघ को जी20 में लाने के प्रस्ताव के संबंध में उन्होंने कहा कि अफ्रीका 1 अरब लोगों का महाद्वीप है। जी20 में उसके शामिल होने से एशिया तथा बाकी दुनिया के साथ व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने समावेशिता पर बहुत ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) कहते हैं कि किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। हर आवाज को सुना जाना चाहिए। भारत ने जो काम किया है, उनमें से एक अफ्रीका को जी20 में लाना या अफ्रीका को लाने का प्रयास करना है।
 
शेट्टी ने कहा कि इसे व्यापार के नजरिए से भी देखें। मेरा विचार है कि यदि आप अफ्रीका को देखते हैं, जो 1 अरब लोगों का महाद्वीप है। यदि आप दक्षिण एशिया को देखते हैं, जो 2 अरब लोगों का महाद्वीप है। आप वास्तव में लोगों को एक साथ ला रहे हैं। आप 3 अरब लोगों के साथ व्यापार कर सकते हैं। आज व्यापार का स्तर काफी कम है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह एक साक्षात्कार में कहा था कि जी20 में अफ्रीका हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। जी20 की अध्यक्षता के दौरान हमने जो पहला काम किया, वह था 'वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन का आयोजन करना था जिसमें अफ्रीका की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। हमारा मानना है कि ग्रह के भविष्य के लिए कोई भी योजना सभी की आवाजों के प्रतिनिधित्व और मान्यता के बिना सफल नहीं हो सकती। शेट्टी ने साथ ही कहा कि भारत ने जलवायु परिवर्तन, व्यापार प्रवाह, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे सहित अन्य मुद्दों को उठाया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख