Hanuman Chalisa

पूर्व पीएम देवेगौड़ा स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जी20 रात्रिभोज में नहीं होंगे शामिल, ममता होंगी शामिल

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (12:56 IST)
HD Deve Gowda: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने कहा कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज (G20 dinner) में वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से शामिल नहीं होंगे। जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इस बारे में पहले ही बता दिया है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।
 
नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी ममता बनर्जी : कोलकाता से मिले समाचारों के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान बनर्जी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगी। राष्ट्रपति शनिवार को विश्व के नेताओं के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम्' में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।
 
अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी पहले शनिवार को नई दिल्ली की यात्रा करने वाली थीं, लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में उड़ानों की आवाजाही के नियमन के कारण इसे शुक्रवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता लौटेंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख