1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. दद्दू का दरबार
  6. कलाम साहब की तलाशी

Abdul Kalam | कलाम साहब की तलाशी

- एमके सांघी

अब्दुल कलाम
ND

प्रश्न : दद्दू, देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब की एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ली गई तलाशी और बाद में मांगी गई माफी के बारे में आप क्या कहेंगे?

उत्तर : कहना क्या है। देश का बच्चा भी बता देगा की ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगी। बेहतर होगा कि हमारा विदेश मंत्रालय अग्रिम रूप से पांच-सात बिना नाम के विरोध पत्र अमेरिकन राजदूत को दे दें तथा बदले में बिना नाम के माफीनामें भी ले लें।

इस तरह की किसी भी अगली घटना होने पर तुरंत ही विरोध पत्र तथा माफीनामें की एक-एक प्रति पर नाम डालकर जारी कर दी जाए ताकि मीडिया व देशवासियों को हल्ला मचाने का मौका नहीं मिल सके।
लेखक के बारे में
WD