Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
  4. negative blood group

दद्दू का दरबार : कहां से आया नेगेटिव ब्लड ग्रुप?

negative blood group
प्रश्न : दद्दूजी, एलियंस पर शोध करने वालों का दावा है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप नेगेटिव है तो आप इस धरती के नहीं हैं बल्कि किसी अतीत में किसी सुदूर ग्रह से आए जीवों की संतान हैं। वे सभी इंसान जिनके पूर्वज बंदर रहे हैं, उन सबका ब्लड ग्रुप पॉजीटिव ही होता है। आपका क्या मानना है इस बारे में? 

उत्तर : दद्दू की मानें तो खोज दमदार होते हुए भी उसमें कुछ कमी रह गई है। नेगेटिव ब्लड ग्रुप के बारे में तो ऊपर वाला जाने, पर हां वे लोग जरूर किसी सुदूर ग्रह से आए जीवों की संतान होनी चाहिए जिनकी सोच, व्यवहार तथा काम नेगेटिव होते हैं। आखिर हमारी इतनी प्यारी धरती ने तो नेगेटिव सोच वाले इंसानों को जन्म नहीं ही दिया होगा। 
ये भी पढ़ें
रितिक के धमाके से अक्षय की उड़ गई नींद!