dharma sangrah
✕

दद्दू का दरबार : इंदौर हो देश की राजधानी

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (16:31 IST)
प्रश्न : दद्दूजी, ऐसे समय में जब विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सपरिवार भारत यात्रा पर दिल्ली में हों व अमेरिका तथा पूरे विश्व की निगाहें हम पर केंद्रित हों, उस समय कुछ दिल्लीवासियों द्वारा शूद्र राजनीति तथा व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते दंगों को अंजाम दिया जाना अत्यंत निंदनीय है। आप क्या कहेंगे इस बारे में?
 
उत्तर : निश्चित ही यह देश के गौरव पर बट्टा लगाने की कोशिश है जिसके लिए दिल्ली की जनता के साथ राजधानी में बैठे देश के कर्णधार पक्ष व‍ विपक्ष के नेता भी जिम्मेदार हैं। दद्दू का तो कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली बदलकर इंदौर कर दी जानी चाहिए।
 
शायद परिवर्तन का यह 'झटका' कई गणित बदलकर रख दे। दिल्ली प्रदूषण से पीड़ित है, इंदौर की वायु शुद्ध है। इंदौर सफाई में देश में नंबर 1 है। यहां का मौसम भी शानदार व विपदारहित रहता है। यमुना बुरी तरह प्रदूषित है, हमारी नर्मदा इतनी शुद्ध व पवित्र है कि इसका पानी पिया जा सकता है।
 
 
दिल्ली के पास ऐतिहासिक लाल किला है तो हमारे पास मांडू व महेश्वर के किले। दिल्ली के राजघरानों का इतिहास रक्तरंजित है तो उज्जैन के महाराजा विक्रमादित्य, इंदौर की अहिल्याबाई व धार के राजा भोज लो‍कप्रिय शासक रहे हैं जिनका राज रामराज्य के समकक्ष रहा है।
 
दिल्ली देश के दुश्मनों के हमले की जद में है, तो इंदौर काफी दूर है। इंदौर देश में मध्य में है तथा उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम देश की चारों सीमाओं के पास पड़ेगा।
 
लगातार 3 वर्षों से देश का सबसे स्वच्छ नगर देश की राजधानी होना चाहिए। सत्ता के केंद्र को दिल्ली से हटाकर वहां जमे कई गलत लोगों की जड़ें खोदना जरूरी है।
लेखक के बारे में
एमके सांघी

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख