Daily Horoscope
✕

दद्दू का दरबार : कटघरे में चिदंबरम

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (17:08 IST)
प्रश्न : दद्दू जी, स्वयं इतना नामी वकील होने के बावजूद भी पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता चिदंबरम साहब कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे है। कांग्रेस के नामी-गिरामी वकील भी उनकी मदद नहीं कर पा रहे है। शीर्ष कोर्ट के शीर्ष वकीलों में शुमार होने के कारण जरूर उनके प्रति जजों के मन में सम्मान भी रहा होगा पर यह सम्मान व प्रतिष्ठा भी किसी काम नहीं आ रही है, क्यों?  
 
उत्तर : देखिए सम्मान व प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है जब कटघरे में कोई और हो और आप उसे बचाने के लिए कानून से लड़ रहे हों। जब कटघरे में आप स्वयं हों तो एक झटके में सारा सम्मान व प्रतिष्ठा भी कटघरे में आ जाती है। रही बात उन्हें बचाने में कांग्रेस के दिग्गज वकीलों की दलीलें बेकार साबित होने की तो मरीज व मुवक्किल को एक तथ्य हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि डॉक्टर और वकील के काम में नाहक टांग नहीं अड़ाना चाहिए वरना केस सुलझने के स्थान पर बिगड़ भी सकता है। चिदंबरम साहब स्वयं बड़े वकील हैं। जरूर उन्होंने अपने वकीलों के काम में टांग अड़ाई होगी। अधिक समझदार बन उनके काम के बीच अपनी अकल झाड़ी होगी। तभी केस बिगड़ रहा है।    

लेखक के बारे में
एमके सांघी

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख