Hanuman Chalisa

Friendship Day 2020 : इन आसान टिप्स को फॉलो कर घर पर ही बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (17:53 IST)
फ्रेंडशिप डे के मौके पर मार्केट के बजाय घर पर ही बनाएं आसानी से फ्रेंडशिप बैंड। अपनाएं आसान से टिप्स।
 
सिम्पल फ्रेंडशिप बैंड
 
एक आइसक्रीम स्टीक लें। अब पेन या पेंसिल से इस पर उल्टा C शेप बनाकर उसे उस शेप के हिसाब से कट कर लें।
 
अब उस शेप में कटी हुई स्टीक पर आप अपने फ्रेंड का नाम या कोई मैसेज जैसे 'बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर' या 'बेस्ट फ्रेंड' लिख सकते हैं।
 
आप अलग-अलग कलर के साथ इस पर आउटलाइन बना सकते हैं।
 
अब स्टीक को उल्टा करके उसके पीछे ग्लू लगा लें। अब एक डोरी लें, जो हाथ पर मजबूती के साथ बंध सके।
 
उसे ग्लू के ऊपर चिपका लें। सैलो टेप चिपका लें।
 
अब फ्रेंडशिप बैंड के साइड में डोरी के ऊपर अपने हिसाब से मोती चिपका लें। ऐसे करके आप अपने फ्रेंडशिप बैंड को सजा सकते हैं।
 
तो लीजिए तैयार है आपका घर पर बना फ्रेंडशिप बैंड
 
मोतियों वाला फ्रेंडशिप बैंड
 
मोतियों वाला फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए आपको सूई-धागे और मोतियों की जरूरत पड़ेगी। आप अलग-अलग साइज के मोती लीजिए।
 
अब एक लंबा धागा सूई में डालें। धागे को छोटा न लें और इससे लंबा ही रखें।
 
अब मोतियों को आप इन धागों में पिरोते जाएं। अगर आपने अलग-अलग साइज के मोती लिए हैं, तो पहले बड़ा मोती फिर उससे छोटा मोती पिरोते जाएं।
 
अपने साइज के हिसाब से फ्रेंडशिप बैंड में मोती पिरो लें तो बचे हुए धागे को कांट लें और दोनों छोर से धागे पर गठान बांध लें जिससे कि मोती निकल न पाएं।
 
तो लीजिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप घर पर ही बना सकती हैं मोतियों का फ्रेंडशिप बैंड।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख