Daily Horoscope
✕

घर पर कैसे बनाएं फ्रेंडशिप बैंड, पढ़ें आसान 10 टिप्स

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (15:53 IST)
इस बार आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर मार्केट के बजाय घर पर ही बनाएं आसानी से फ्रेंडशिप बैंड। अपनाएं आसान से टिप्स।
 
1. मोतियों वाला फ्रेंडशिप बैंड
 
* मोतियों वाला फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए आपको सूई-धागे और मोतियों की जरूरत पड़ेगी। आप अलग-अलग साइज के मोती लीजिए।
 
* अब एक लंबा धागा सूई में डालें। धागे को छोटा न लें और इससे लंबा ही रखें।
 
* अब मोतियों को आप इन धागों में पिरोते जाएं। अगर आपने अलग-अलग साइज के मोती लिए हैं, तो पहले बड़ा मोती फिर उससे छोटा मोती पिरोते जाएं।
 
* अपने साइज के हिसाब से फ्रेंडशिप बैंड में मोती पिरो लें तो बचे हुए धागे को कांट लें और दोनों छोर से धागे पर गठान बांध लें जिससे कि मोती निकल न पाएं।
 
तो लीजिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप घर पर ही बना सकती हैं मोतियों का फ्रेंडशिप बैंड। 
 
2. कैसे बनाएं सिम्पल फ्रेंडशिप बैंड- 
 
* एक आइसक्रीम स्टीक लें। अब पेन या पेंसिल से इस पर उल्टा C शेप बनाकर उसे उस शेप के हिसाब से कट कर लें।
 
* अब उस शेप में कटी हुई स्टीक पर आप अपने फ्रेंड का नाम या कोई मैसेज जैसे 'बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर' या 'बेस्ट फ्रेंड' लिख सकते हैं।
 
* आप अलग-अलग कलर के साथ इस पर आउटलाइन बना सकते हैं।
 
* अब स्टीक को उल्टा करके उसके पीछे ग्लू लगा लें। अब एक डोरी लें, जो हाथ पर मजबूती के साथ बंध सके।
 
* उसे ग्लू के ऊपर चिपका लें। सैलो टेप चिपका लें।
 
* अब फ्रेंडशिप बैंड के साइड में डोरी के ऊपर अपने हिसाब से मोती चिपका लें। ऐसे करके आप अपने फ्रेंडशिप बैंड को सजा सकते हैं।
 
तो लीजिए तैयार है आपका घर पर बना फ्रेंडशिप बैंड सिम्पल फ्रेंडशिप बैंड। 

ALSO READ: हैप्पी फ्रेंडशिप डे : अगर ये 5 बातें आईं Friendship के बीच, तो आ जाएगी दरार

ALSO READ: मित्रता दिवस पर पढ़ें रोचक कहानी : सच्चे मित्र की परख
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख