dharma sangrah
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. 10 Best Friends Of Life

खूबसूरत जिंदगी के लिए जरूरी हैं, यह 10 मित्र

friendship
जीवन को महसूस करने के लिए दोस्ती जरूरी है, लेकिन दोस्ती दो इंसानों के बीच हो यह जरूरी तो नहीं। जिससे हमारा लगाव हो, जिसके साथ हमारा मन रमे वही हमारा मित्र है।


कुछ लोग किताबों को मित्र मानते हैं और कुछ लोग प्रकृति को वहीं कुछ लोगों ने किसी भगवान विशेष को अपना मित्र माना है। आइए जानें कि इंसान के अलावा दोस्ती और किस से, कैसे की जा सकती है...

1) दोस्ती करें, फूलों से ताकि हमारी जीवन-बगिया महकती रहे।
2) दोस्ती करें, पंछियों से ताकि जिंदगी चहकती रहे।
 

















3) दोस्ती करें, रंगों से ताकि हमारी दुनिया रंगीन हो जाए।
4) दोस्ती करें, कलम से ताकि सुंदर वाक्यों का सृजन होता रहे।
5) दोस्ती करें, पुस्तकों से ताकि शब्द-संसार में वृद्धि होती रहे।

6) दोस्ती करें, ईश्वर से ताकि मन को शांति मिले और संकट की घड़ी में वह हमारे काम आए।

7) दोस्ती करें, अपने आप से ताकि जीवन में कोई विश्वासघात ना कर सके।
8) दोस्ती करें, अपने माता-पिता से क्योंकि दुनिया में उनसे बढ़कर कोई शुभचिंतक नहीं।
9) दोस्ती करें, अपने गुरु से ताकि उनका मार्गदर्शन आपको भटकने ना दें।
10) दोस्ती करें, अपने हुनर से ताकि आप आत्मनिर्भर बन सकें।
ये भी पढ़ें
कॉफी में मक्खन, कभी सुना है ? जानिए 5 फायदे