Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में मध्यप्रदेश के इन 5 में से कोई एक जंगल घूम आएं, कभी भूलेंगे नहीं

WD Feature Desk
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (18:22 IST)
Madhya pradesh Forests Tour: यदि आप खतरों और रोमांच के शौकीन हैं तो बारिश के दिनों में मध्य प्रदेश के इन जंगलों में घूमने जा सकते हैं। यहां का मौसम आपको लुभाएगा और प्रकृति आपको यहां से जाने नहीं देगी। आपको इसके लिए अच्छे से तैयारी करके जाना होगा और यह भी पता करना होगा कि जंगल में जाने के क्या नियम है अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हो।ALSO READ: घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...
 
1. पचमढ़ी : होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। यहां से अमरकंटक तक जंगल फैला है। यहां घूमना बहुत ही आनंददायक है।
 
2. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान : एशिया के सबसे सुरम्य और खूबसूरत वन्यजीव रिजर्वों में से एक है कान्हा राष्ट्रीय उद्यान। यहां काला हिरण, बारहसिंगा, सांभर और चीतलों को एक साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, गौर, भैंसे, सियार आदि हजारों पशु और पक्षियों का झुंड है। मंडला और जबलपुर शहर से सड़क मार्ग द्वारा 'कान्हा राष्ट्रीय उद्यान' तक पहुंचा जा सकता है। सतपुड़ा पर्वत की घाटियों से घिरा यह क्षेत्र बेहद हरा-भरा है। इन पहाड़ियों की ऊंचाई 450 से 900 मीटर तक है। यह दो हिस्सों में विभक्त है- हेलन और बंजर क्षेत्र। यह मुख्यत: एक बाघ अभयारण्य है, जो 2051.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
3. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान : पन्ना भारत के 22वां टाइगर रिजर्व है यानी बाइसवां बाघ अभयारण्य है और मध्य प्रदेश का पांचवां।  बाघ संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व को 25 अगस्त 2011 को यूनेस्को की 'वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व' सूची में शामिल किया गया है। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व 56 बाघों का घर है। पन्ना टाइगर रिजर्व में अनेक जंगली जानवर हैं।  पन्ना नेशनल पार्क के मुख्य आकर्षण बाघ, चौसिंगा हिरण, चिंकारा, सांभर, जंगली बिल्ली, घड़ियाल, मगरमच्छ, नीलगाय आदि हैं। इस पार्क में पक्षियों की लगभग 200 से अधिक प्रजातियां है, जिनमें प्रवासी पक्षी भी सम्मिलित है, जो दूरदराज के इलाकों से यहां आते हैं। इसके अलावा पार्क में अजगर व सांप की भी कई प्रजातियां निवास करती हैं। पार्क से होकर गुजरने वाली नदी जंगल की सुंदरता बढ़ाती है। यहां नाव में बैठकर जंगली जीवों को करीब से देखने का आनंद ही कुछ होता है। पार्क के मुख्य आकर्षणों में एक आकर्षक खूबसूरत पांडव झरना है, जोकि झील में गिरता है। कहा जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां विश्राम किया था। इसके अलावा अन्य आकर्षणों में एक राजगढ़ पैलेस है, जो कि कला व शिल्प का अद्भुत नमूना है।ALSO READ: काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी की जंगल सफारी, हाथी पर हुए सवार
 
4. बांधवगढ़ : यदि आप जंगल की सैर करना चाहते हैं तो बांधवगढ़ जाएं। यह स्थल मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यहां जंगल में घूमने का आनंद ही कुछ ओर है क्योंकि यहां बंगाल के टाइगर, सफेद बाघ, लंगूर, हिरण, हाथी, प्राइमेट और अनेक प्रकार के लुप्तप्राय पक्षियों के नजारे आपको देखने को मिलेंगे। यहां हनीमून कपल्स के लिए पार्क के अंदर रुकने के स्थान भी हैं।
 
5. रातापानी जंगल रिसोर्ट : भोपाल शहर से बमुश्किल 30 किलोमीटर दूर इस जंगल में सैर कराने और कैंप लगाने वाली कई कंपनियां आपको मिल जाएगी। यह आपके के लिए सभी कुछ अरेंज करती हैं। खूबसूरत और घने सागौन के जंगलों के बीच, बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्लियाँ, सुस्त भालू, लोमड़ी, लकड़बग्घा, हिरण और लंगूरों से भरा यह एक इलाका है। यहां पर रात रुकने की व्यवस्था भी है। 

Show comments

क्या सलमान खान की सेहत ठीक है? वायरल वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

रानी पिंक सूट में शहनाज गिल ने ढाया कहर, वायरल एथनिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

'रामायणम्' में सूर्पणखा बन रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ाया क्रेज, यश ने की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 AD' का जलवा, प्रभास ने खास पोस्ट से मनाया जश्न

बेटी शोरा संग मंच पर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शिकागो में 'नकाब' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख