Hanuman Chalisa
✕

अंडमान निकोबार द्वीप पर है रहस्य और रोमांच से भरपूर कैम्पबेल बे जंगल

Updated: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (14:07 IST)
भारत के जंगलों में शानदार हाथी की चिंघाड़, मोर का नाच, ऊंट की सैर, शेरों की दहाड़, लाखों पक्षियों की चहचहाहट सुनने और देखने को मिलेगी। भारत में जंगली जीवों की बहुत बड़ी संख्या है। यहां जंगली जीवों को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। भारत में 70 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान और 500 से अधिक जंगली जीवों के अभयारण्य हैं इसके अतिरिक्त पक्षी अभयारण्य भी हैं। आओ इस बार जानते हैं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल बे राष्ट्रीय उद्यान के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान :
1. यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के केंद्र शासित राज्य अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार पर स्थित है। यह द्वीप समूह हिन्द महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है।
 
2. निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सन् 1992 में भारत के एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिकृत किया गया और अब यह ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। हालांकि संपूर्ण द्वीप ही जंगल है और यहां कई संवरक्षित जंगल है। 
 
3. पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग 426.23 वर्ग किमी है और एक 12 किमी चौड़े वन बफर जोन से छोटे गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है। गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल लगभग 110 वर्ग किमी है।
 
4. अन्य कई जंगली जानवरों के साथ ही क्रैब-खाने वाले लंगूर, मेगापोड, जायंट रॉबर केकड़ा और निकोबार कबूतर भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा आप यहां कछुए की दुलर्भ प्रजाति रिडले, लेदरबैक कछुआ, जंगली सूअर, हिरण, सिवेट बिल्ली आदि को देख सकते हैं।
 
5. यहां पहुंचने के लिए सरकार द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवा पवन हंस से ही जाया जा सकता है। यह सेवा पोर्ट ब्लेयर से ले सकते हैं। राजधानी शहर पोर्ट ब्लेयर से यह नेशनल पार्क लगभग 298 समुद्री मील दूर है। पोर्ट ब्लेयर का निकटतम रेलवे स्टेशन 1369 किमी दूर चेन्नई रेलवे स्टेशन है। मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच इस राष्ट्रीय उद्यान की सैर का सबसे आदर्श समय होता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख