dharma sangrah
✕

इन दिनों मौसम है खुशगवार, बजट फ्रेंडली इन जगहों पर घूमने का बना सकते प्लान

Updated: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (15:57 IST)
यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय घूमने का है। मौसम भी खुशगवार है। आप अपने बजट के अनुसार घूम सकते हैं। आओ जानते हैं ऐसे खूबसूरत स्थान जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। आप जिस भी राज्य में रहते हैं वहां से यह स्थान आपके लिए ज्यादा दूर नहीं होंगे और आप अपने बजट के अनुसार स्थान का चयन भी कर सकते हैं।
 
ALSO READ: विश्‍व के 10 खतरनाक टापू, यहां अपनी रिस्क पर ही जाएं
1. पचमढ़ी या कान्हा राष्ट्रीय उद्यान : यदि आप मध्य भारत अर्थात मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए पचमढ़ी बेहतर स्थान है या आप चाहें तो कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भी घूमने जा सकते हैं। चाहें तो इंदौर के पास मांडू या जबलपुर के पास भेड़ाघाट भी घूम सकते हैं। छत्तीसगढ़ में चित्रकूट, तीरथगढ़ या चार्रे मर्रे वॉटर फॉल देखने लायक है। कैलाश और कोटुसमर की गुफा देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ का खूबसूरत हिल स्टेशन चिरमिरी है।
 
2. नैनीताल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क या कुल्लु-मनाली : यदि आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आप नैनीताल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क या कुल्लु-मनाली में घूम सकते हैं। उत्तर भारत में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर को शामिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयाग, हिमाचल में चंबा, जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर, राजस्थान में उदयपुर या जेसलमेर, पंजाब में अमृतसर, चंडीगढ़ या बठिंडा घूम सकते हैं, हरियाणा में दमदमा झील, मोरनी हिल्स या सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य घूमने लायक जगह है।
 
3. गोवा या गिर राष्ट्रिय उद्यान : यदि आप पश्‍चिम भारत अर्थात गुजरात, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव और महाराष्ट्र का आधा हिस्सा आता है। यहां आपके लिए गोवा या गिर राष्ट्रीय उद्यान बेस्ट डेस्टिनेशन होगा। आप चहें तो मुंबई, द्वारिका या दमन एवं दीव वाले क्षेत्र में भी जा सकते हैं।
ALSO READ: मध्यप्रदेश का पन्ना नेशनल पार्क, नाइट सफारी का लें आनंद
4. ऊटी या लक्षद्वीप : दक्षिण भारत में महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक, आंध्रा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य आते हैं। यदि आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तो कर्नाटक का मदिकेरी और केरल का अलप्पुझा बेस्ट स्थान है। इसके अलावा लक्षद्वीप सबसे बेस्ट है। आप चाहें तो केरला के वर्कला या कोवलम बीच पर भी घूम सकते हैं यह भी शानदार है। तमिलनाडु में ऊटी और कन्याकुमारी घूमने के लिए बेस्ट है। आंध्रा में अरकू वैली और विशाखापट्टनम बेस्ट है।
 
5. जगन्नाथ पुरी या दार्जिलिंग : पूर्वी भारत में पाश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा शामिल है। यदि आप इन क्षेत्रों में रहते हैं तो आपके लिए जगन्नाथ पुरी और दार्जिलिंग बेस्ट रहेंगे। पुरी ओड़िसा में है और दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में। दोनों की ही प्रकृति भिन्न है। आप चाहे तो झारखंड के देवघर या दल्मा वन्यजीव अभयारण्य में भी घूम सकते हैं और चाहें तो बिहार के गया (बोधगया) की यात्रा भी कर सकते हैं।
ALSO READ: Lockdown के बाद बना रहे हैं घूमने का प्लान तो ये हैं भारत की 10 रोमांटिक जगहें
6. काज़ीरंगा नेशनल पार्क या मासिनराम या चेरापूंजी : यदि आप पूर्वोत्तर भारत में रहते हैं तो वहां असम में काज़ीरंगा नेशनल पार्क घूम सकते हैं। मेघलय में मासिनराम और चेरापूंची वर्षभर होने वाली बारिश के लिए विख्‍यात हैं। आप चहें तो सिक्किम के गंगकोट या नागालैंड के कोहिमा की यात्रा भी कर सकते हैं। असम में माजुली नदी द्वीप और मणिपुर में बिशनपुर सबसे बेस्ट स्थान है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख